Kedar kashyap biography examples

पिता थे मोदी के करीबी, छत्तीसगढ़ के बस्तर से एकलौते मंत्री केदार कश्यप कौंन?

Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़Father was close to Modi Kedar Kashyap is the lone minister from Bastar

छत्तीसगढ़ की राजनीति में बस्तर से अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता केदार कश्यप को साल के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद साय‌ सरकार में मंत्री बनाया गया है। कश्यप बस्तर क्षेत्

Rohit Burman लाइव हिन्दुस्तान, रायपुरFri, 22 Dec PM

Share
Follow Us on

छत्तीसगढ़ में बस्तर क्षेत्र से आने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता चार बार के विधायक केदार कश्यप को विष्णु देव साय कैबिनेट में मंत्री बनाया गया है। केदार कश्यप साल में पहली बार विधायक बने थे। वह लगातार चुनाव जीते और साल के विधानसभा के चुनाव में उन्हें हर का सामना करना पड़ा था।‌ इसके बाद साल के विधानसभा के चुनाव में एक बार फिर वापसी करते हुए केदार कश्यप विधायक बने और अब उन्हें छत्तीसगढ़ में मंत्री बना दिया गया है। 

बस्तर के आदिवासी नेता के तौर पर जाने जाते हैं कश्यप

छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित इलाके बस्तर से ताल्लुक रखने वाले केदार कश्यप का जन्म 5 नवंबर को हुआ था। केदार के पिता स्वर्गीय बलिराम कश्यप जो बस्तर से सांसद रहे हैं। इसके अलावा क्षेत्र के आदिवासी नेता के तौर पर उन्हें जाना जाता रहा है। पिता की राजनीतिक विरासत के साथ केदार कश्यप राजनीति में कदम रखे थे। बस्तर के आदिवासी क्षेत्र में केदार कश्यप के पिता स्वर्गीय बलिराम कश्यप भारतीय जनता पार्टी के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया है। उसके बाद उनके बेटे केदार कश्यप ने भाजपा की राजनीति को बस्तर में संभाल कर रखने का काम किया है। 

कैसा रहा केदार का राजनीतिक जीवन

साल के चुनाव में कांग्रेस से थी आर-पार की लड़ाई

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में केदार कश्यप को भारतीय जनता पार्टी ने नारायणपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था। क्योकि नारायणपुर की विधानसभा सीट कश्यप परिवार की सीट मानी जाती है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी ने उन दिनों के मौजूदा विधायक चंदन कश्यप को एक बार फिर चुनाव के मैदान में उतारा लेकिन नतीजा यह हुआ कि चंदन कश्यप चुनाव हार गए। केदार कश्यप ने कांग्रेस के प्रत्याशी चंदन कश्यप को वोट से हराकर विधायक बने है। अब भाजपा की सरकार में केदार कश्यप को मंत्री बना दिया है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें